फिल्म 'अक्सर 2' का टीजर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें जरीन खान और गौतम रोडे लीड रोल निभा रहे हैं। वीडियो में पूछा जा रहा है कि क्या आपने कभी ट्रैप का सामना किया है? इस वीडियो में कोई स्टार नहीं दिख रहा है।
ये 2006 इमरान हाशमी की फिल्म 'अक्सर' का सीक्वल है। इसके फर्स्ट पार्ट में इमरान के साथ उदिता गोस्वामी नजर आई थीं। इसके गाने 'झलक दिख ला जा', 'सोनिए', 'लगी लगी' जैसे गानें फेमस हुए थे।
'हेट स्टोरी 3' के बाद से जरीन का बोल्ड लुक देखने को मिला है। इस फिल्म में टेलीविजन स्टार गौतम रोडे लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि सालों पहले उन्होंने 'अनर्थ' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी और क्रिकेटर विनोद कांबली थे।
Teaser trailer of #Aksar2... Stars Zareen Khan, Gautam Rode... Ananth Mahadevan directs. pic.twitter.com/SS76Mni8tq
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 26, 2017