फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ही फ्यूज हुई 'ट्यूबलाइट', ये रहा कलेक्शन

Mon, 26 Jun 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट'
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्में जब बड़े पर्दे पर आती हैं तो उम्मीद की जाती है कि वो फिर कोई रिकॉर्ड तोड़ेंगी। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' से भी दर्शकों को कुछ ऐसी ही उम्मीदें थीं लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ। 'ट्यूबलाइट' फ्यूज है ये कहना अभी जल्दबाजी होगा लेकिन ये तय है कि इस बार उनकी 'ट्यूबलाइट' सही से जल नहीं पाई।
विज्ञापन


कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। अपने पहले वीकेंड में फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन केवल 21.15 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन फिल्म मात्र 21.17 करोड़ अपने नाम कर पाई। 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'ट्यूबलाइट' रविवार की छुट्टी का भी सही तरीके से फायदा नहीं उठा पाई। तीसरे दिन फिल्म ने केवल 23.68 करोड़ कमाए।

सलमान की फिल्म जिस तरह की ताबड़तोड़ कमाई करती हैं उस हिसाब से ये फिल्म काफी पीछे है। पिछले साल आई उनकी 'सुल्तान' पहले दिन साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 'सुल्तान' ने पहले दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। वहीं उनकी बाकी फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन देखें तो 'प्रेम रतन धन पायो' ने 40.35, 'बजरंगी भाईजान' ने 27.25 करोड़ और 'किक' मे 26.40 करोड़ की कमाई की थी। 'ट्यूबलाइट' की इस हालत का जिम्मेदार फिल्म रिव्यूज भी कहे जा सकते हैं। कई फिल्म क्रिटिक्स ने तो इसे केवल 1 स्टार ही दिए हैं। अब देखना ये होगा कि ईद की छुट्टी का फायदा उठा कर फिल्म अपनी नैय्या पार लगा पाती है या वाकई सलमान की ये 'ट्यूबलाइट' फ्यूज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें