फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों 'रेस्ट' कर रहीं हैं सलमान की पूर्व प्रेमिका

Sun, 17 Aug 2014 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान की एक पूर्व प्रेमिका इतना बीमार हो गईं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब वह बेडरेस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन


कभी सलमान खान की फेवरेट हीरोइन रहीं जरीन खान बॉलीवुड में भले ही नहीं चल सकी हों, लेकिन अपने प्रोफेशल अंदाज के कारण वह फिल्मी और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने वालों में हिट हैं। पिछले दिनों जरीन एक इवेंट के लिए दिल्ली गई थीं।

सब कुछ ठीक था, लेकिन कार्यक्रम से कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति यह बनी कि जरीन को अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद कुछ ऐसा कहा कि आयोजकों के हाथपांव फूल गए। उन्होंने बताया कि जरीन को वायरल फीवर हो गया है और एक आंख में इन्फेक्शन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों को लगा कि अब जरीन कार्यक्रम छोड़ कर चली जाएंगी। लेकिन बहादुर जरीन ने ऐसा नहीं किया। वह अपनी खराब तबीयत के बावजूद शो में पहुंची और पूरे समय मौजूद रहीं। आयोजकों ने राहत की सांस ली। खैर इसके बाद दवाई वगैरह लेकर जरीन ने फ्लाइट पकड़ी और दिल्ली से मुंबई पहुंच गईं। फिलहाल वह अब अपने घर में आराम कर रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते तक पूरे बेड रेस्ट की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें