दादी के जाने से टूट गईं जनाई
इससे पहले सोमवार को आशा भोसले के अंतिम संस्कार के बाद जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह उठते ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त, अपनी सबसे करीबी साथी, एक ऐसी इंसान को खो दिया है, जिसने मेरी दुनिया को पूरा किया और जन्म के समय मुझे गोद में लेने वाली पहली इंसान थीं।
अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पीऊं? हर दिन घर आने पर मेरा इंतजार कौन करेगा या किसके साथ फालतू चुटकुले सुनाऊं?’ आशा के अंतिम संस्कार में भी जनाई काफी दुखी नजर आई थीं।
दिवंगत गायिका आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में हुआ निधन
दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। वो 92 साल की थीं। एक दिन पहले शाम को उन्हें सीने में संक्रमण होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।