शाहिद कपूर ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर 'कॉकटेल 2' फिल्म के सेट की कुछ बीटीएस की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी शाहिद के साथ हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज किया गया था। इस गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका का स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आया। तो वहीं कई फैंस इसकी तुलना 'कॉकटेल' के गाने 'तुम्ही हो बंधु' से की।
शाहिद का पोस्ट
शाहिद ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में शाहिद, कृति और रश्मिका तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा, 'कुंजु दिया और एले, हम सब बहुत मस्ती कर रहे हैं।' इसके साथ ही शाहिद ने लिखा कि उन्हें इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया।
कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रश्मिका इस फिल्म के जरिए पहली बार कृति और शाहिद के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। कृति औ शाहिद पहले फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आ चुके हैं।
'कॉकटेल 2', फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2' फिल्म को होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं। पहली 'कॉकटेल' फिल्म 2012 में आई थी, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। उस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Peddi: 'पेद्दी' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार, जून तक हुई स्थगित; निर्माता जल्द करेंगे नई तारीख की घोषणा