फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ ‘अश्लील’ टिप्पणी करने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 04:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यूट्यूबर और पबजी प्लेयर मदन कुमार को 19 जून को अपने ऑनलाइन चैनलों और एक गेम पोर्टल पर महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियां करने के लिए गिरफ्तार किया गया है फेमस PUBG खिलाड़ी मदन कुमार को धर्मपुरी से सिटी पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने गिरफ्तार किया है। इससे कुछ दिन पहले मदन की पत्नी को सेलम से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी मदन उर्फ मदन कुमार को एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी को भी इन चैनलों के प्रबंधन में कथित तौर पर शामिल पाए जाने के लिए गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने मदन पर अपने यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंधित पबजी ऑनलाइन गेम दिखाने के अलावा महिलाओं के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया, आरोपी के आठ लाख सब्सक्राइबर हैं और  वह उन्हें प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमों में शामिल करके पैसा कमाता है। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करता है। पुलिस ने उनके चेन्नई वाले घर से लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल सहित कई चीजें बरामद की हैं। सेलम के रहने वाले मदन अपनी पत्नी के साथ मिलकर कई चैनल्स चला रहे थे और उसी से वो कमाई कर रहे थे। गिरफ्तार दंपति के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं जबकि आरोपियों के पास से दो लग्जरी कार भी बरामद की गई।
विज्ञापन


मदन और madan op युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। 18 साल से कम उम्र के बच्चे और पबजी खेलने वाले लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। यूट्यूब पर उनके करीबन 776k सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा इनके दूसरे चैनल जोकि 18 से अधिक आयु वाले लोगो के लिए है उसमें इनके लगभग 1 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। ये गेमिंग वीडियो हर दिन लाइव स्ट्रीम करते थे। शहर के पुलिस आयुक्त शंकर जिवल ने लोगों को ऐसे मंचों तथा ऑनलाइन चैनलों में शामिल होने के खिलाफ आगाह किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें