फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव राठी के विवाद: कभी जान्हवी को ट्रोल किया तो कभी धुरंधर पर साधा निशाना, कंगना से भी भिड़े थे यूट्यूबर

Sat, 10 Oct 2026 10:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhruv Rathee Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी हाल ही में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
ध्रुव राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब ध्रुव राठी सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। इस मौके पर हम बता रहे हैं कि पिछले दिनों उनके कई वीडियो और बयान बॉलीवुड हस्तियों को लेकर रहे हैं। जिन पर काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन




कलाकार के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल
हाल ही में बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में हुए एक बड़े राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में ध्रुव राठी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज के साथ मंच साझा करते नजर आए। इस प्रदर्शन में दोनों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म जगत के एक धड़े और नेटिजन्स ने उनकी तीखी आलोचना की। 
विज्ञापन


यहां ध्रुव राठी के बॉलीवुड से जुड़े 4 हालिया विवादों की सूची दी गई है।
Trending Videos

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर टिप्पणी
दिसंबर 2025 में ध्रुव राठी ने बॉलीवुड सेलेब्स की कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो के थंबनेल और कंटेंट में उन्होंने जाह्नवी कपूर सहित दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी अभिनेत्रियों की 'बिफोर एंड आफ्टर' तस्वीरों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर अभिनेत्रियों को व्यक्तिगत रूप से टारगेट करने और उन्हें ट्रोल करने का आरोप लगाया। इसके बाद काफी विवाद हुआ था। 

धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' के ट्रेलर की आलोचना
ध्रुव राठी ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर की तीखी आलोचना की। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक हिंसक दृश्यों को समाज के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने सेंसर बोर्ड से भी इस पर गौर करने की मांग की। इस वजह से सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के फैंस और सिनेमा प्रेमियों के बीच बहस छिड़ गई।

द कश्मीर फाइल्स - फोटो : एक्स
'द कश्मीर फाइल्स' विवाद
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के दौरान ध्रुव राठी ने एक वीडियो बनाकर फिल्म में दिखाए गए दावों और तथ्यों पर सवाल उठाए थे। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री और ध्रुव राठी के बीच सोशल मीडिया पर सीधा वाकयुद्ध छिड़ गया था। विवेक ने राठी पर प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत के साथ विवाद
अभिनेत्री कंगना रनौत और ध्रुव राठी के बीच का विवाद काफी पुराना और चर्चित रहा है। जब कंगना के मुंबई दफ्तर को बीएमसी (BMC) ने गिराया था, तब ध्रुव राठी ने कंगना पर एक वीडियो बनाया था। इसके बाद कंगना रनौत ने ध्रुव राठी पर उनके घर और करियर को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने बीएमसी विवाद पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें