फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: क्यों टला रणबीर कपूर की फिल्म का कार्यक्रम? रिलीज होने वाला था नया गाना; ये कलाकार होने वाले थे शामिल

Sat, 10 Oct 2026 09:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana: 11 अक्तूबर को अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का एक गाना रिलीज होने वाला था। यह गाना एक प्रोग्राम में लॉन्च होने वाला था। मगर इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर 'रामायण पार्ट 1' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसका प्रमोशन शुरू हो चुका है। खबरों के अनुसार, फिल्म का एक गाना 11 अक्तूबर 2026 को, यानी नवरात्रि के पहले दिन, महाराष्ट्र के रामटेक में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया जाना था। मगर इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। रणबीर, साई और रवि को इस कार्यक्रम में शामिल होना था।
विज्ञापन
Trending Videos

रद्द हुआ 'रामायण' का कार्यक्रम
कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि विधायक आशीष जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जायसवाल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हम आप सभी को सूचित करना चाहते हैं कि 'रामायण' फिल्म की पूरी टीम के साथ होने वाले 11 अक्तूबर के प्रोग्राम को स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्म की कास्ट शामिल होने वाली थी। कार्यक्रम का मकसद रामटेक की अहमियत को उजागर करना था। यहां भगवान राम के पैर पड़े थे।'

रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब
क्यों रद्द किया गया प्रोग्राम?
उन्होंने आगे बताया कि महाराष्ट्र अभी गंभीर सूखे का सामना कर रहा है और किसानों की मदद करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए, उन्होंने फिल्म की टीम के साथ इस पर चर्चा की, जिन्होंने किसानों की मदद करने की इच्छा जताई। जायसवाल ने उन सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्यक्रम का प्रमोशन किया था।

अनीत पड्डा ने किया नाना पाटेकर को याद: साझा किया साथ काम करने का अनुभव, कहा- सिर्फ उनको देखकर भी बहुत कुछ सीखा

कब रिलीज होगा गाना?
हालांकि यह पुष्टि हो गई है कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या गाना ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा या इसे किसी अन्य दिन रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।
विज्ञापन

रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'रामायण' के मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
  • हालांकि 'रामायण पार्ट 1' दिवाली वीकेंड पर रिलीज होने वाली है।
  • खबरों के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली से पहले रिलीज होगी।
  • इसके 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें