अभिनेत्री योगिता बिहानी हाल ही में फिल्म 'द केरल स्टोरी' में नजर आई हैं। एक तरफ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ यह विवादों में भी उलझी हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहा जा रहा था। अब इस बारे में योगिता बिहानी ने चुप्पी तोड़ी है।
विपुल शाह का लिया पक्ष
एक वर्ग द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्म कह रहा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान योगिता इस बारे में बात करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा, ' मैं विपुल सर से सहमत हूं कि एक टीम के रूप में हम चाहते हैं कि सभी यह फिल्म देखें। हम चाहते हैं कि सभी इसे सपोर्ट करें। हमने एक ईसाई लड़की और एक हिंदू लड़की को भी फिल्म में दिखाया है। इस फिल्म को हर जगह प्रसारित करने की जरूरत है, क्योंकि इसका विषय ऐसा है।'
Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
फिल्म के विषय पर की टिप्पणी
योगिता ने आगे कहा, 'इस फिल्म का विरोध करने और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने की बजाय क्या इसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विषय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए? सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी कट्टरपंथी बनाया जा रहा है। यह फिल्म इस्लाम के बारे में नहीं है, बल्कि यह फिल्म आतंकवाद को लेकर है।'
Abhishek Bachchan: बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह
बोलीं- हो रही मेरे काम की तारीफ
अभिनेत्री से जान से मारने की धमकी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हां, मुझे ऐसी धमकियां मिलीं, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज करना ज्यादा सही समझा। मैं उन पर एक पर्सेंट भी फोकस नहीं करना चाहती हूं। शुरुआती दिनों से ही काफी सारे लोगों के पास मेरा नंबर रहा है, जिन्होंने मेरे साथ काम किया। वे सभी हमारे काम से प्रभावित हैं। फिल्म में मेरी एक्टिंग के लिए मेरे भाई-बहनों और पेरेंट्स के पास फोन आ रहे हैं।'
Raveena Tandon: 'कभी तकरार कभी प्यार', रवीना टंडन ने किया सलमान खान-करिश्मा कपूर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा