फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, यो यो हनी सिंह कहां गायब हो गए थे

Thu, 28 Apr 2016 05:42 PM IST
हारुन रशीद/एंटरटेनमेंट रिपोर्टर, बीबीसी एशियन नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर के गलियों में पैदा हुए यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड को अंग्रेजी बीट, धीरे धीरे, ब्लू है पानी, ब्राउन रंग और लुंगी डांस जैसे पापुलर गाने दिए हैं।
विज्ञापन


जिंदगी के थोड़े वकत में ही उन्होंने बड़े उतार चढ़ाव देखे हैं - स्टारडम, शराब की लत, बाय पोलर डिसऑर्डर और तन्हाई का दौर।

हनी सिंह ने 2011 में 'इंटरनेशनल विलेजर' नाम के अलबम से शुरुआत की थी। वे मुबंई के क्लबों में बजने वाले शहरी संगीत से काफी प्रभावित थे।

दुबई में बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने बताया, “मैं हिंदी में मुंबई के क्लबों जैसा संगीत देना चाहता था।”

अंग्रेजी बीट पर ऐसे गीत काफी पापुलर हो गए। इस कायमाबी ने हनी सिंह का आत्मविश्वास इतना बढ़ाया कि वे बॉलीवुड प्रोड्यूसरों को चंडीगढ़ बुलाने लगे।
Trending Videos

इतना ही नहीं वे अपनी कीमतें भी पहले से तय करने लगे

इतना ही नहीं वे अपनी कीमतें भी पहले से तय करने लगे। उनके गीत के बोलों पर विवाद भी खूब हुए। एक गाने के बोल तो कुछ इस तरह से थे - 'मैं हूं बलात्कारी।'

उन्हें अलग अलग शहरों से शो करने के ऑफर मिल रहे थे। वो कहते हैं, “मैं सो नहीं पाता था, तीन-तीन, चार-चार दिन तक नींद नहीं आती थी। मैं काफी व्यस्त था। मेरा दिमाग काफी काम कर रहा था।”

वो बताते हैं कि इसी दौरान उन्हें शराब की लत लग गई। “मैंने कभी नहीं सोचा था कि शराब इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। मैं खूब पार्टी करता था। 2011 से 2014 के बीच मैं खूब पीने लगा। यह सबसे डरावनी चीज थी जो मेरे साथ हुई।”

अधिक शराब पीने का असर ये हुआ कि एक टूर के दौरान उनका मेंटल ब्रेक डाउन हो गया, “मुझे काफी घबराहट हो रही थी, हायपर हो रहा था और काफी कंफ्यूज्ड महसूस कर रहा था।”
विज्ञापन

बाय पोलर डिसऑर्डर डेसऔर्डर के शिकार हो गए हैं

हनी सिंह
हनी सिंह को लोगों से डर लगने लगा। डॉक्टर ने बताया कि वे बाय पोलर डिसऑर्डर डेसऔर्डर के शिकार हो गए हैं।

वो कहते हैं, “मैं इस तरह की बीमारी के बारे में नहीं जानता था। जो आदमी 30 हजार की भीड़ में गाने गाता था, वो तीन-चार लोगों से मिलने में घबराने लगा था।”

उन्हें परिवार वालों से भी डर लगता था। इस पूरे हालात से उबरने में उन्हें 18 महीने का वक्त लग गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में हालांकि ये कहा जाता रहा है कि वे ड्रग्स लेने लगे थे और रिहेब सेंटर में थे। लेकिन वो इन रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हैं।

यो यो हनी सिंह अब वापसी की राह पर हैं और वे इस वापसी को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें