फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: ईशा गुप्ता बोलीं- ‘हनी सिंह ने मेरा कमबैक करा दिया’, सिंगर के नए गाने में नजर आईं एक्ट्रेस

Tue, 25 Feb 2025 09:45 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सिंगर, रैपर हनी सिंह ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है, इस गाने में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं। हनी के गाने में ईशा के डांस की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने भी इस गाने पर बात की। इसे अपने करियर के लिए काफी खास बताया। 

विज्ञापन
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ईशा गुप्ता लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वह सिंगर हनी सिंह के गाने को लेकर चर्चा में हैं। यह गाना इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए एक्ट्रेस ईशा ने हनी सिंह की तारीफ की है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस बोली ये मेरा कमबैक है 
एक इवेंट में नजर आईं ईशा गुप्ता ने पैपराजी से बात करते हुए हनी सिंह और उनके नए गाने पर बात की। वह मानती हैं कि हनी के गाने में तहलका मचाया हुआ है। अचानक एक पैपराजी ईशा को कहता है कि आपने तो हनी सिंह का कमबैक करवा दिया। इस पर ईशा कहती हैं कि अरे नहीं, ऐसा नहीं। बल्कि हनी सिंह ने मेरा कमबैक करवाया।

ये खबर भी पढ़ें: Honey Singh: 'कई लोग कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे', हनी सिंह ने मुंबई कॉन्सर्ट में बादशाह पर कसा तंज

क्यों चर्चा में है गाना 
हनी सिंह और ईशा गुप्ता वाले जिस गाने की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है, उसकी खास बात ये हैं इसमें एक भोजपुरी सिंगर को भी रैपर ने गाने का मौका दिया है। भाेजपुरी सिंगर ने जो लिरिक्स हनी के गाने में गाए हैं, वह भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां तक की यूपी, बिहार तक में हनी सिंह का गाना ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Honey Singh: यूपी-बिहार में छाए हनी सिंह, 24 घंटे में नया गाना हुआ ट्रेंड , फैंस बोले- भोजपुरी सिंगरों में डर…

ईशा गुप्ता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

विज्ञापन

ईशा के फिल्म करियर की बात करें तो वह इस साल तीन फिल्में कर रही हैं। इसमें ‘हेरा फेरी 3’, ‘मर्डर 4’ और ‘देसी मैजिक’ जैसी फिल्में शामिल हैं। तीनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस के किरदार काफी अलग, चैलेंजिंग हैं। इन फिल्मों की शूटिंग में भी इन दिनों ईशा गुप्ता काफी व्यस्त हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें