फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Danny Birthday: जब डैनी ने निर्देशक से बदला लेने के लिए किया ये काम? जानिए, एक्टर से जुड़े अनसुने किस्से

Tue, 25 Feb 2025 08:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बड़े पर्दे पर कम ही विलेन ऐसे होते हैं जो हीरो को बराबर की टक्कर देते हैं। कई बार हीरो के किरदार से ज्यादा चर्चा विलेन के रोल की होती है। ऐसे ही विलेन के किरदार डैनी डेन्जाेंगपा ने बॉलीवुड फिल्मों में निभाए हैं। 

विज्ञापन
डैनी डेन्जाेंगपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर विलेन की जब भी कोई सूची तैयार की जाएगी तो उसमें डैनी डेन्जोंगपा का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। डैनी ने विलेन की ऐसी खूखांर छवि बड़े पर्दे पर बनाई है कि उसे भूल पाना नामुमकिन है। आज हिंदी सिनेमा के इस उम्दा अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा का जन्मदिन (25 फरवरी 1948) है। इस मौके पर जानिए, डैनी के करियर, निजी जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

विज्ञापन

जया बच्चन से पुराना नाता 
डैनी सिक्किम के एक रईस परिवार से संबंध रखते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एफटीआईआई में एक्टिंग सीखने पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात जया बच्चन से हुई। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। डैनी नाम भी जया ने ही उन्हें दिया था। डैनी का असल नाम शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा है। डैनी नाम बोलना सहज था, आगे चलकर इंडस्ट्री में वे इस नाम से जाने भी गए। आज भी जया और डैनी की दोस्ती बरकरार है। 

जब डायरेक्टर ने ऑफर की गॉर्ड की नौकरी 
जब डैनी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए, रोल पाने के लिए कोशिश कर रहे थे। वह एक डायरेक्टर मोहन कुमार के घर पहुंचे। डैनी ने फिल्म में काम मांगा तो मोहन कुमार ने कहा कि वे उनके बंगले में गॉर्ड की नौकरी कर लें। इस अपमान को डैनी नहीं भूल पाए। डैनी ने आगे चलकर इंडस्ट्री में नाम कमाया, पैसा कमाया। साथ ही मोहन कुमार के घर के बगल में एक जमीन लेकर, उस पर बड़ा सा बंगला बनवाया। इस तरह एक्टर डैनी ने अपने अपमान का बदला डायरेक्टर मोहन कुमार से लिया। 


बेहतरीन गायक-बांसुरी वादक हैं डैनी 
डैनी सिर्फ अच्छे कलाकार ही नहीं है, वह बेहतरीन गायक और बासुरी वादक भी हैं। डैनी ने हिंदी फिल्मों के लिए भी प्लेबैक सिंगिंग की है। वह लता मंगेशकर जी के साथ भी गाना गा चुके हैं। साथ ही डैनी ने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और आशा भोंसले के साथ भी गीत गाए हैं। एस.डी बर्मन जैसे संगीतकार के लिए भी वह गीत गा चुके हैं। डैनी ने हिंदी के अलावा नेपाली फिल्मों के लिए भी काफी गीत गाए हैं। वह एक बेहतरीन बांसुरी वादक भी हैं।

शोले के गब्बर भी बने सकते थे अभिनेता
फिल्म ‘शोले’ में अमजाद खान गब्बर के किरदार में आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन कम ही दर्शक जानते होंगे कि गब्बर के रोल के लिए पहले डैनी को फाइनल कर लिया गया था। लेकिन फिराेज खान की फिल्म ‘धर्मात्मा’ करने के कारण उन्हें ‘शोले’ में गब्बर का किरदार छोड़ना पड़ा। दोनों फिल्मों की डेट्स मैनेज करना डैनी के लिए मुमकिन ना था। ऐसे में उन्होंने अपने करीबी दोस्त फिरोज खान की फिल्म को चुना है। 

जब निर्देशक बन गए डैनी 
फिल्मों में शानदार अभिनय करने के बाद डैनी ने निर्देशक के तौर पर भी काम करने के अपने सपने को पूरा किया। अपने करियर में एक ही फिल्म बतौर निर्देशक बनाई। साल 1980 में राजेश खन्ना को लेकर फिल्म ‘फिर वही रात’ डैनी ने बनाई थी। यह एक हॉरर,साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में अरुणा ईरानी, सुरेश ओबेरॉय और शशिकला जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था। 80 के दशक में भी राजेश खन्ना को लेकर फिल्म बनाना अपने आप में बड़ी बात थी लेकिन डैनी ने ऐसा किया। 
विज्ञापन

डैनी डेन्जाेंगपा और परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया
परवीन बॉबी से अफेयर चर्चा में रहा
करियर से हटकर अगर डैनी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने गावा डेन्जोंगपा से शादी की है। लेकिन 70 के दशक में डैनी और एक्ट्रेस परवीन बॉबी का अफेयर खूब चर्चा में रहा। दोनों चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। पुराने इंटरव्यू में डैनी ने कई बार बताया है कि ब्रेकअप के बाद भी परवीन उनके घर में आती थीं, टीवी पर फिल्में देखती थीं, जबकि उस समय वह किम नाम की एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें