फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी आयुष्मान की फिल्म? रिलीज से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

Sat, 21 Nov 2026 03:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इसमें पहली बार अभिनेता आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।
  • अगर आप इसे थिएटर्स में नहीं देख पाते हैं, तो इस खबर में जानिए ये फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी।
विज्ञापन
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या एक बार फिर फैमिली ड्रामा और रोमांटिक कहानी के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी भी सामने आ गई है। 
विज्ञापन


किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म की थिएटर में रिलीज के बाद यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के आधिकारिक पोस्टर पर भी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख का एलान नहीं किया है।

आमतौर पर हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर आती हैं। ऐसे में 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ भी ऐसा हो सकता है। हालांकि, इसकी सही तारीख जानने के लिए दर्शकों को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
कितना है 'ये प्रेम मोल लिया' का रनटाइम?
रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'ये प्रेम मोल लिया' को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। खास बात यह है कि सूरज बड़जात्या की फिल्मों को आमतौर पर यू सर्टिफिकेट मिलता रहा है, ऐसे में इस बार फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिलना चर्चा में है। इससे पहले उनकी फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' को भी यू/ए सर्टिफिकेट मिला था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' की कुल अवधि 2 घंटे 53 मिनट है। इसके साथ ही यह सूरज बड़जात्या के करियर की तीसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'हम आपके हैं कौन' 3 घंटे 13 मिनट और 'मैंने प्यार किया' 3 घंटे 4 मिनट की अवधि के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर्स में कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
  • सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- कंगना: अभिनेत्री ने किया 'ईठा' का जिक्र, बताया दूसरी बेटी के रूप में जन्म लेने पर क्या बोली थीं दादियां?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें