फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: छठ से पहले रिलीज हुआ हिमेश रेश्मिया का गाना, 'बुलाए छठी मां' में चला श्रेया की आवाज का जादू

Thu, 12 Nov 2026 05:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है।
  • यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
  • गाने विजुअल और म्यूजिक काफी रियल और शानदार लग रहा हैं।
विज्ञापन
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अदाकारी से सजी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का पांचवां गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। यह गाना छठ पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि कल यानी 13 नवंबर से छठ का पर्व शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले मेकर्स ने गाना रिलीज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
किसने गाया गाना?
गाने में छठ पर्व के शानदार विजुअल दिखाए गए हैं। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है

काली खेती का ट्रेलर रिलीज: डर के साए में जी रहे गांव को बचा पाएंगे जैकी श्रॉफ-शरद केलकर? झलक देख कांपे दर्शक

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
गाने में क्या है खास?
लगभग तीन मिनट के गाने में शरवरी वाघ और आयुष्मान खुराना छठ पूजा करते हुए नजर आते हैं। गाने के विजुअल काफी रियल और शानदार लग रहे हैं। गाने में त्योहार के पलों की झलक दिखाई गई है। शरवरी और आयुष्मान खुराना को छठ पर्व मनाते दिखाया गया है। दोनों घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं।

सोहेल खान पोस्ट: 'कोई भी बच्चा इससे ज्यादा...', एक्टर ने माता-पिता पर लुटाया प्यार; सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'? 
  • फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सूरज बड़जात्या की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म है। 
  • इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • शरवरी पहली बार आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। 
  • फिल्म की कास्ट में अनुपम खेर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 
  • यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें