जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'काली खेती' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर अहम किरदार में हैं। फिल्म का रोमांचक ट्रेलर आने वाले खौफ की एक झलक दिखाता है।
विज्ञापन
ट्रेलर में क्या है?
लगभग सवा दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत जैकी श्रॉफ को दिखाने से होती है। वह उस गांव में आते हैं, जहां उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है। टाइगर श्रॉफ को गांव में कुछ अजीब महसूस होता है। उनके सपने में कुछ डरावनी चीजें और लोग आते हैं। जब वह इसका जिक्र अपने परिवार से करते हैं तो उनसे कहा जाता है कि यह उनका भ्रम है।
Trending Videos
काली खेती
- फोटो : यूट्यूब
खौफ का कारण बनती है जमीन
ट्रेलर एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां खेती-बाड़ी और शक्तियां आपस में मिली नजर आती हैं। एक डरावने ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे गांव की कहानी है, जो किसी अज्ञात शक्ति के साये में है यहां जिस जमीन से लोगों को जीवन मिलता है, वही जमीन उनके लिए खौफनाक है।
काली खेती
- फोटो : यूट्यूब
हटकर होगी फिल्म की कहानी
पारंपरिक हॉरर कहानियों से हटकर, 'काली खेती' एक बिल्कुल नए कॉन्सेप्ट को सामने ला रही है। ट्रेलर खेतों और गांव वालों के बीच के रहस्यमयी संबंध को लेकर उत्सुकता जगाता है। इससे पता चलता है कि इस जमीन में गहरे राज छिपे हैं।
काली खेती
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
ट्रेलर में जैकी श्रॉफ अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस के साथ नजर आते हैं। जबकि शरद केलकर कहानी में गंभीरता और गहराई जोड़ते हैं। उनके दिलचस्प किरदार सस्पेंस और रहस्य भरी एक गहरी कहानी की ओर इशारा करते हैं। फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी हैं।