आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अदाकारी से सजी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का पांचवां गाना 'बुलाए छठी मां' रिलीज हो गया है। यह गाना छठ पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि कल यानी 13 नवंबर से छठ का पर्व शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले मेकर्स ने गाना रिलीज किया है।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
किसने गाया गाना?
गाने में छठ पर्व के शानदार विजुअल दिखाए गए हैं। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
गाने में क्या है खास?
लगभग तीन मिनट के गाने में शरवरी वाघ और आयुष्मान खुराना छठ पूजा करते हुए नजर आते हैं। गाने के विजुअल काफी रियल और शानदार लग रहे हैं। गाने में त्योहार के पलों की झलक दिखाई गई है। शरवरी और आयुष्मान खुराना को छठ पर्व मनाते दिखाया गया है। दोनों घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
- फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सूरज बड़जात्या की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म है।
- इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- शरवरी पहली बार आयुष्मान के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
- फिल्म की कास्ट में अनुपम खेर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
- यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी है।