31 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 11 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। 11 साल के बाद इजराइल में कोई हिंदी फिल्म रिलीज होगी।
वर्ष 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' इजराइल में प्रदर्शित आखिरी हिंदी फिल्म थी। इसके बाद कभी भी वहां हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हुआ है।
इस फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इजराइल की ओर से इस फिल्म को प्रदर्शित करने की बात कही गयी है। इरोज इंटरनेशनल द्वारा बनायी गयी इस फिल्म के रिलीज करने के अधिकार इजराइल को मिल गए हैं।
इस फिल्म के साथ ही 11 सालों के बाद वहां फिर से किसी फिल्म का प्रदर्शन होगा। इस बात से फिल्म के कलाकार और निर्देशक अयान मुखर्जी बेहद खुश हैं। इस फिल्म की डबिंग हेब्रू में किया जा रहा है और फिर इसे वहां भी रिलीज किया जायेगा।