रिनजिंग डेंजोंग्पा-मालविका राज
- फोटो : malvikaraaj Verified-rinzingd/insta
रिनजिंग डेंजोंगपा-मालविका राज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया है। अब उनके बेटे रिनजिंग ने बी बॉलीवुड में फिल्म स्क्वॉड से डेब्यू कर लिया है। ये एक्शन फिल्म नवंबर में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है। रिनजिंग ने इस फिल्म में स्पेशल टास्क फोर्स के सदस्य की भूमिका निभाई हैं और जबरदस्त एक्शन सीन दिए हैं। उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। मालविका राज वैसे तो एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर के बचपन का किरदार अदा किया था, लेकिन इस साल रिनजिंग की फिल्म स्क्वॉड से मालविका ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।