2021 हम सभी के लिए काफी कठिन रहा। लेकिन इस मुश्किल वक्त में हमें मुस्कुराने की वजह देने में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। थिएटर्स बंद होने के बावजूद आटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई सीरीज और फिल्में को रिलीज किया गया। इनकी कहानियों, पात्रों और प्रदर्शनों ने हमें सब कुछ भुलने पर मजबूर कर दिया। विपत्ति के दौरान जहां एक तरफ इंडस्ट्री के कुछ सितारों को काम नहीं मिल रहा था, वहीं दूसरी तरफ कुछ कलाकारों ने ओटीटी को एक अवसर के तौर पर देखा। और अपनी अलग पहचान बनाई। तो आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही टॉप 8 स्टार्स पर…