फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स ने दिया दीवाली का तोहफा, 50 रुपये में सिनेमाघरों में देखिए ये सुपर डुपर हिट फिल्में

Tue, 10 Nov 2020 12:41 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
फिल्में - फोटो : फाइल
विज्ञापन

देश में सिनेमाघरों के मालिकों और सिनेप्रेमियों की दीवाली बिल्कुल फीकी होने वाली थी लेकिन अब हो सकता है कि यह दीवाली थोड़ी सी जगमग रहे। क्योंकि, सिनेमाघरों की दीपावली को जगमग करने के लिए यशराज फिल्म्स स्टूडियोज ने एक बड़ा कदम उठाया है। स्टूडियो ने देशभर में पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस सिनेमाघरों को अपनी कई चर्चित फिल्में दीपावली के मौके पर मुफ्त में चलाने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


देशभर में सिनेमाघर 15 अक्टूबर से खुल गए हैं और महाराष्ट्र सरकार ने भी 5 नवंबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दी गई है। इजाजत मिलने के बावजूद देशभर में सिनेमाघर नहीं खुल रहे हैं। उसका सबसे बड़ा कारण है, नई फिल्मों का न होना। सिनेमाघरों की यह हालत देखते हुए यशराज फिल्म्स ने यह बड़ा कदम उठाया है। स्टूडियो ने अपनी लाइब्रेरी से 'कभी-कभी', 'सिलसिला', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा', 'बंटी और बबली', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'एक था टाइगर', 'जब तक है जान', 'बैंड बाजा बारात', 'सुल्तान', 'मर्दानी', 'दम लगा के हईशा' जैसी कई फिल्में बिना कोई फीस लिए  चलाने के लिए दे दी हैं।

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स - फोटो : इंस्टाग्राम

ये सभी फिल्में 12 से 19 नवंबर के बीच दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में मात्र 50 रुपये में उपलब्ध होंगी। यशराज फिल्म्स अपनी इन फिल्मों के साथ सिनेमाघरों की मदद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में करना चाहता है। नई फिल्मों के निर्माता फिलहाल सिनेमाघरों में अपनी फिल्में इसलिए ही रिलीज नहीं करना चाहते हैं क्योंकि सिनेमाघरों में दर्शक नहीं आ रहे हैं। इधर सिनेमाघरों का भी यही कहना है कि जब तक नई फिल्में नहीं आएंगी, तब तक दर्शक कैसे आएंगे? निर्माताओं और सिनेमाघरों के मालिकों के बीच पैदा हुई इस गलतफहमी को अब यशराज फिल्म्स अपनी फिल्मों से खत्म करने की कोशिश में है।


कुछ दिनों पहले खबर तो यह भी थी कि यशराज फिल्म्स अपनी हाल ही में तैयार हुई फिल्म 'बंटी और बबली 2' को भी दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहा है। इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, अब जब स्टूडियो ने अपनी इतनी सारी फिल्में सिनेमाघरों को मुफ्त में प्रसारित करने के लिए दे दी हैं तो हो सकता है कि वह अपनी नई फिल्म को दिवाली की बजाय अगले महीने क्रिसमस के आसपास रिलीज करे।

Laxmii Review: अक्षय के करियर की सबसे खराब फिल्म का रिकॉर्ड बनाया ‘लक्ष्मी’ ने, पूरी देख पाना चुनौती


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें