फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स में भारत के अरमान मलिक बने नंबर वन, कोरियाई ग्रुप बीटीएस ने जीते चार पुरस्कार

Mon, 09 Nov 2020 10:30 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अरमान मलिक - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के पॉप ग्रुप बीटीएस ने इस साल के एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स में चार पुरस्कार जीतकर विश्वसंगीत में नई हलचल मचा दी है। मशहूर गायिका लेडी गागा ने साल का बेस्ट आर्टिस्ट पुरस्कार जीता, वही भारत की तरफ से पुरस्कार जीतने वालों में अरमान मलिक अव्वल नंबर रहे।

विज्ञापन


गर्ल ग्रुप लिटिल मिक्स की मेजबानी में इस बार आभासी तरीके से हुए एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स में ने बेस्ट आर्टिस्ट पुरस्कार जीतने के लिए हैरी स्टाइल्स, जस्टिन बीबर, दुआ लीपा, मिली साइरस और द वीकएंड को मात दी। लोगों को उम्मीद थी कि बेस्ट वीडियो का पुरस्कार भी लेडी गागा ही जीत सकती हैं, लेकिन ये पुरस्कार डीजे खालेद को उनके वीडियो पॉपस्टार के लिए मिला।

विज्ञापन

यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बेस्ट इंडिया एक्ट कैटेगरी में गायक अरमान मलिक ने अपने पॉप सिंगल ‘कंट्रोल’ के लिए पुरस्कार जीता। उनका मुकाबला इस कैटेगरी में रणवीर सिंह की कंपनी इंकइंक के गायक काम भारी के अलावा सीरी x सेज ऑन द बीट, डिवाइन और प्रभदीप से था। इस कार्यक्रम को लेकर लोकप्रिय गानों के प्रशंसकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही थी।

एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स के विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है:

बेस्ट वीडियो – डी जे खालेज फीचरिंग ड्रेक – पॉपस्टार
बेस्ट आर्टिस्ट – लेडी गागा
बेस्ट सॉन्ग – बीटीएस ‘डायनामाइट’
बेस्ट इंडिया एक्ट – अरमान मलिक ‘कंट्रोल’

बेस्ट कोलैबोरेशन – कैरल जी फीचरिंग निकी मिनाज – तुसा
बेस्ट पॉप – लिटिल मिक्स
बेस्ट ग्रुप – बीटीएस
बेस्ट न्यू – डोजा कैट
बिगेस्ट फैन्स – बीटीएस
बेस्ट लैटिन – कैरल जी
बेस्ट रॉक – कोल्डप्ले
बेस्ट हिपहॉप – कार्डी बी
बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक – डेविड गुएटा
बेस्ट आल्टरनेटिव – हेली विलियम्स
वीडियो फॉर गुड – एचईआर – आई कान्ट ब्रीद
बेस्ट पुश – यंगब्लड
बेस्ट वर्चुअल लाइव – बीटीएस बैंग बैंग कॉन- द लाइव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें