क्रिएटिव पार्टनरशिप होगी
खबर है कि यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स आने वाले साल से साथ काम करेंगे। साल 2025 से दोनों प्रोडक्शन हाउस फिल्मों का निर्माण करेंगे। यह एक तरह से क्रिएटिव पार्टनरशिप है। दरअसल, पोशम पा पिक्चर्स नई जमाने की कहानी कहने के लिए जाना जाता है। वहीं यशराज फिल्म्स, फिल्मों को लॉर्जर दन लाइफ बनाते हैं। अगर यह दोनों ही प्रोडक्शन हाउस साथ में काम करते हैं, तो दर्शकों को बिल्कुल हटकर कहानियां देखने को मिल सकती हैं।
यशराज ने दी है हिट-बेहतरीन फिल्में
यशराज की हिट फिल्मों की बात की जाए तो लिस्ट बहुत लंबी हो जाती है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, ऋतिक रोशन और भी कई नामी बॉलीवुड कलाकारों की हिट फिल्में इसी बैनर तले बनी हैं। दर्शकों को तीन घंटे तक थिएटर में रोक कर रखने की क्षमता, यशराज बैनर की फिल्मों में होती है। अब यह प्रोडक्शन हाउस, नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ भी अच्छी फिल्में बना रहा है।
दक्षिण भारतीय फिल्में भी बना रहे हैं
यशराज सिर्फ हिंदी फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा है, इनसे अपना रूख दक्षिण भारत की तरफ भी किया है। यशराज बैनर तले तमिल और तेलुगू फिल्म भी बनी हैं। इस तरह देखा जाए तो यशराज पैन इंडिया फिल्मों पर फोकस करता है। इसका फायदा पोशम पा पिक्चर्स को होगा, उन्हें एक बड़ा बाजार अपनी बनाई फिल्मों के लिए मिलेगा।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को कैसा लगा 'बेबी जॉन' का ट्रेलर? किंग खान ने बारीकी से की समीक्षा