फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YRF: अक्षय विधानी बने यशराज फिल्म्स के नए सीईओ, 17 साल पहले बताैर स्टूडियो मैनेजर किया था जॉइन

Wed, 02 Mar 2022 10:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यशराज फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस और वितरक यशराज फिल्म्स ने अक्षय विधानी को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त किया गया है। अक्षय विधानी ने हाल ही में यशराज स्टूडियो के फाइनेंस एंड बिजनेस अफेयर्स और हेड ऑफ ऑपरेशंस के सीनियर वीपी के रूप में काम किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि अक्षय विधानी ने 17 साल पहले 22 साल की उम्र में बतौर स्टूडियो मैनेजर यशराज फिल्म्स जॉइन किया था। वह यशराज फिल्म्स के लिए कई व्यावसायिक कार्यक्षेत्र स्थापित करने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। अक्षय ने यशराम फिल्म्स में अपने करियर की शुरुआत एक स्टूडियो मैनेजर के रूप में की थी। इसके बाद, उन्होंने धीरे-धीरे कॉर्पोरेट वित्त, रणनीति और संचालन में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं। 
विज्ञापन

अक्षय विधानी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कहते हैं, "मैं यशराज फिल्म्स के सीईओ की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि मैं एक ऐसी कंपनी के सीईओ के पद पर नियुक्त हुआ हूं, जहां मैंने अपने जीवन के 17 साल सीखने में बिता दिए। मुझे खुशी है कि मैं इस समय यशजी और आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में टीम की अगुवाई करूंगा। मैं नवाचार, रचनात्मक उत्कृष्टता और भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए जुनून व प्रतिबद्धता के साथ काम करता हूं। मुझे यशराज में सहयोग करने और थिंक-टैंक का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है। मैं इस जिम्मेदारी को संभालने और कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें