फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhee: शिल्पा शेट्टी को अब मिला टी सीरीज का साथ, महाशिवरात्रि के दिन शुरू की फिल्म ‘सुखी’ की शूटिंग

Tue, 01 Mar 2022 10:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

वीनस म्यूजिक वालों की फिल्म ‘हंगामा2’ में फिल्म दर्शकों की वाहवाही लूटने में नाकाम रही शिल्पा शेट्टी को अब म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने सहारा देने का फैसला किया। 
विज्ञापन
फिल्म ‘सुखी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे परदे की चर्चित हस्ती बन चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बड़े परदे पर अपनी नई पोजीशन पाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं। वीनस म्यूजिक वालों की फिल्म ‘हंगामा2’ में फिल्म दर्शकों की वाहवाही लूटने में नाकाम रही शिल्पा शेट्टी को अब म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने सहारा देने का फैसला किया। टी सीरीज ये फिल्म ‘शेरनी’, ‘छोरी’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों में अपनी जोड़ीदार रही कंपनी अबुदंशिया एंटरेटेनमेंट के साथ मिलकर बनाने जा रही है। फिल्म की शूटिंग मंगलवार से पंजाब में शुरू होने की जानकारी टी सीरीज ने दी है।

विज्ञापन

हंगामा 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टी सीरीज और अबुदंशिया एंटरटेनमेंट की ये ताजा भागीदारी फिल्म ‘सुखी’ के लिए हुई है। इस फिल्म को निर्देशन करने की जिम्मेदारी सोनल जोशी को मिली है जो इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म एक हल्की फुल्की कॉमेडी है जिसमें जीवन के नजरिये को लेकर हास्य पैदा करने की कोशिश की जाएगी। फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लीड रोल में हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन टी सीरीज से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग महाशिवरात्रि के दिन से पंजाब में शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

हंगामा 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिल्पा शेट्टी का हिंदी सिनेमा में शानदार करियर रहा है। ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘अपने’ जैसी फिल्मों में साल 2007 में वह लीड रोल करती दिखी थीं। इसके अलावा वह इसके बाद ‘ओम शांति ओम’, ‘ढिश्कियूं’ और ‘दोस्ताना’ में स्पेशल अपीयरेंस में दिखीं। बड़े परदे पर लीड रोल में उनकी वापसी पिछले साल सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘हंगामा 2’ से हुई। ये फिल्म लोगों को खास पसंद नहीं आई। शिल्पा के पास सोनी पिक्चर्स की एक फिल्म ‘निकम्मा’ भी है। दो साल पहले पूरी हो चुकी ये फिल्म अब भी रिलीज की कतार में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें