फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद सकते हैं काजोल, कैटरीना और श्रीदेवी की साड़ी

Fri, 12 Jul 2013 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यश चोपड़ा की फिल्मों की नायिकाओं द्वारा पहनी हुई साड़ी अब खरीदी जा सकती हैं। अलग-अलग फिल्मों में श्रीदेवी से लेकर कैटरीना कैफ द्वारा पहनी गयी साड़ी अब बिकाऊ हैं। यश राज बैनर इस सिलसिले में एक थीमबेस फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन


यशराज बैनर बॉलीवुड थीम पर एक फैशन फेस्टिवल आयोजित करने जा रहा है। 'दीवानी' थीम वाले इस शॉपिंग फेस्टिवल को करोल बाग स्थित करोल बाग साड़ी हाऊस में आयोजित किया जाएगा।

इस साड़ी फेस्टिवल में वे शिफान साड़ियां उपलब्ध होंगी जो यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्मों में उनकी नायिकाओं ने पहली थीं। इन साड़ियों में 'सिलसिला' फिल्म में रेखा द्वारा पहनी गयी साड़ी से लेकर यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म 'जब तक है जान' में कैट द्वारा पहनी हुई साड़ी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उनके बैनर में बनीं फिल्मों में जो साड़ियां नायिकाओं द्वारा पहनी गयी हैं वह अलग-अलग कीमत में उपलब्ध होंगी।

नायिकाओं द्वारा पहनी गई इन साड़ियों की कीमत पांच हजार से लेकर 10 लाख रूपए तक की होगी। फेस्टिवल की तारीखों की घोषणा जल्द ही होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें