फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमला पगला दीवाना' का तीसरा पार्ट भी

Fri, 29 Mar 2013 05:17 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद के साथ उनके दोनों बेटों को फिल्मों में एक साथ देखने की ख्वाहिश रखने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इन तीनों की मुख्य भूमिका वाली हिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का तीसरा पार्ट भी बन सकता है।
विज्ञापन


'यमला पगला दीवाना' की सफलता के बाद 'यमला पगला दीवाना 2' बनकर तैयार है। इसमें भी पुरानी फिल्म की जोड़ी, यानी बॉलीवुड के जाने अभिनेता धर्मेद्र और उनके बेटे सनी देओल व बॉबी देओल हैं।

इस फिल्म के मुख्य किरदार धर्मेद्र का कहना है कि फिल्म का तीसरा संस्करण भी बन सकता है। 'यमला पगला दीवाना 2' के प्रचार के दौरान धर्मेद्र ने कहा कि वह इसका तीसरा संस्करण भी बनाएंगे और उम्मीद करते हैं कि लोगों को यह श्रृंखला पसंद आएगी।
विज्ञापन


समीर कार्णिक निर्देशित 'यमला पगला दीवाना' वर्ष 2011 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके दूसरे संस्करण का निर्देशन संगीत शिवन ने किया है। धर्मेद्र का कहना है, "हमने अच्छी फिल्म बनाई है। यह पहली फिल्म से बेहतर है।"

उन्होंने कहा "यह फिल्म एकदम नई है, बस मेरा और सनी का किरदार वही है।" फिल्म सात जून को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म के बाद इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें