फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड प्रमोशन को लेकर फूटा यामी गौतम का गुस्सा, ऋतिक रोशन से मिला सपोर्ट; जानें क्या है मामला

Thu, 04 Dec 2025 03:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yami Gautam: यामी गौतम ने फिल्मों के पेड प्रमोशन और नेगेटिव कैंपेन के सिंडिकेट के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। यामी ने इसे इंडस्ट्री के लिए काफी खतरनाक बताया है। जानें क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन
यामी गौतम और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यामी गौतम ने पेड प्रमोशन और नेगेटिव कैंपेन के गोरखधंधे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पूरे फिल्म उद्योग से एकजुट होकर इसे खत्म करने की अपील की। यामी की इस बात पर ऋतिक रोशन ने अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

यामी का रिएक्शन
यामी गौतम ने आज अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने इस गलत चलन को 'जबरन वसूली' और उद्योग के लिए 'दीमक' बताया। यामी ने लिखा कि आजकल कुछ लोग फिल्म की तारीफ के बदले पैसे मांगते हैं, वरना रिलीज से पहले ही लगातार नेगेटिव बातें होती रहती बैं। यह पैसा देकर अच्छा प्रचार करवाने या किसी दूसरे कलाकार या फिल्म के खिलाफ बुराई फैलाने का धंधा बन गया है। इससे क्रिएटिविटी पीछे छूट रही है और भारतीय सिनेमा का भविष्य खतरे में है। 

दक्षिण सिनेमा की तारीफ की
यामी ने आगे कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाता क्योंकि वहां लोग एकजुट हैं। यामी ने सभी निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों से अपील की है कि वह इस गंदी संस्कृति को अभी रोके, वरना यह सबको नुकसान पहुंचाएगी।

फिल्म को लेकर यामी की राय
यामी ने आगे यह भी लिखा कि वह यह बात एक ईमानदार निर्माता (अपने पति आदित्य धर) की पत्नी और इंडस्ट्री की चिंतित सदस्य के तौर पर कह रही हैं। दर्शकों को खुद तय करने दें कि उन्हें फिल्म कैसी लगी, पैसे देकर जबरदस्ती तारीफ या बुराई न करवाई जाए।
 
विज्ञापन

ऋतिक ने दिया यामी का साथ
यामी की बात से ऋतिक रोशन सहमत हैं। उन्होंने यामी का सपोर्ट किया। ऋतिक ने एक्स पर कमेंट में लिखा कि इस चलन से सबसे बड़ा नुकसान उनका होता है। ऋतिक की मानें तो इससे सबकी क्रिएटिविटी और ग्रोथ रुक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें