वायरल वीडियो
इस खास मौके पर निक जोनस की पत्नी और बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। उन्होंने पूरे समय निक और उनके भाइयों का जोश बढ़ाया और समारोह के बाद निक को प्यार से किस भी किया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
निक ने प्रियंका का किया शुक्रिया
इस दौरान मंच पर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस को थैंक्स कहा। निक ने प्रियंका के लिए इमोशनल स्पीच देते हुए कहा, 'मेरे जीवन में इतनी रोशनी, खुशी और सही नजरिया लाने के लिए शुक्रिया।'
यह भी पढ़ें: तमिल सिनेमा के स्तंभ दिग्गज निर्माता एवीएम सरवनन का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
प्रियंका और निक के बारे में
प्रियंका और निक ने जुलाई 2018 में सगाई की थी। दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति से शादी की। इसके बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी से बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ।
यह भी पढ़ें: 'भारी महसूस हो रहा है...', 'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म होने पर इमोशनल हुए अहान शेट्टी; सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। कथित तौर पर इस फिल्म में प्रियंका 19वीं सदी की महिला समुद्री डाकू का रोल अदा करेंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा, प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।