फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह फिल्म 2025 की विदाई नहीं बल्कि 2026 का स्वागत...,' पति आदित्य धर की 'धुरंधर' को लेकर यामी गौतम का पोस्ट

Fri, 05 Dec 2025 10:22 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Release: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर आदित्य की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म को लेकर खास बात कही है।
विज्ञापन
यामी और आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'धुरंधर' एक एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वहीं आज इस फिल्म की रिलीज के दिन आदित्य की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

यामी का पोस्ट
यामी गौतम ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वह अपने पति और निर्देशक आदित्य धर के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ यामी ने 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर कैप्शन में लिखा, 'आज 'धुरंधर' का दिन है। मेरे लिए सबसे मेहनती और अनमोल लोग, जिन्हें मैं अपना परिवार कहती हूं और इस पर बहुत गर्व है।

आदित्य के लिए यामी की राय
पति आदित्य के लिए यामी यामी ने लिखा, 'आदित्य, तुमने और 'धुरंधर' की पूरी टीम ने इस फिल्म में अपना पूरा दिल, पूरा समर्पण, जुनून, पसीना, खून और आंसू (जो तुम कभी दिखाते नहीं) लगा दिए। आज बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं, कई दिल एक साथ धड़क रहे हैं। तुम सब अपनी जगह धुरंधर हो।'
 

'धुरंधर' को लेकर यामी की राय
यामी ने लिखा, ''धुरंधर' 2025 का विदाई तोहफा नहीं है, बल्कि 2026 के नए साल का स्वागत है- हम सबके लिए, पूरी दुनिया के लिए। अब ये फिल्म तुम्हारी है, प्यारे दर्शको। जय हिंद।
 
विज्ञापन

'फिल्म 'धुरंधर' के बारे में'
धुरंधर' आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जिसका कोडनेम 'द रैथ ऑफ गॉड' है। उसका अतीत और क्रूर व्यवहार एक जासूसी थ्रिलर के लिए एक गहरा रोमांचक बनाते हैं। यह एक जासूस एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ-साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: 'दुनिया बदलने के लिए उम्र...', 'इक्कीस' में अरुण खेत्रपाल के किरदार को लेकर अगस्त्य नंदा ने बताई यह खास बात..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें