फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुनिया बदलने के लिए उम्र...', 'इक्कीस' में अरुण खेत्रपाल के किरदार को लेकर अगस्त्य नंदा ने बताई यह खास बात

Fri, 05 Dec 2025 09:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Agastya Nanda On Ikkis: फिल्म 'इक्कीस' इस क्रिसमस यानी 25 दिसंबर 2025 को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। 
विज्ञापन
अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मुंबई के नेवी नगर में हुए एक कार्यक्रम में अगस्त्य नंदा ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इक्कीस' को लेकर कई बातों का खुलासा किया। इस फिल्म में अगस्त्य ने सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। अपने किरदार को लेकर जानें क्या है अभिनेता की राय।
विज्ञापन

 

दुनिया बदलने के लिए उम्र की सीमा नहीं होती
पीटीआई के अनुसार, अगस्त्य नंदा ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'हम तीन साल से इस फिल्म के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। अरुण खेत्रपाल सिर्फ 21 साल के थे, फिर भी उन्होंने जो बहादुरी दिखाई, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। मुझे उम्मीद है कि युवा इस फिल्म को देखकर समझेंगे कि दुनिया बदलने के लिए कभी भी कम उम्र नहीं देखी जाती।'

 

कब सामने आई थी फिल्म की कहानी
श्रीराम राघवन ने बताया कि यह कहानी उन्हें 7 साल पहले पता चली थी। वे अरुण खेत्रपाल की पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ भी गए थे। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म बनाना बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने दिल से कोशिश की है कि उनकी बहादुरी की कहानी सही तरीके से दिखे।'
 

फिल्म को लेकर भावुक हुए दिनेश विजन
इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने कहा, 'हमने बहुत सारी फिल्में बनाई हैं, लेकिन ‘इक्कीस’ हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं, एक भावना है। यह हमारी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। यह फिल्म हमें इंसान बनना सिखाती है। एक 21 साल का जवान जो कर सकता है, वह हम सोच भी नहीं सकते।'
 
विज्ञापन

'इक्कीस' के बारे में
अभिनेता अगस्त्य नंदा ने फिल्म 'इक्कीस' में अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई में 21 साल की उम्र में शहीद हुए अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी है। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने किया है। दिनेश विजन ने फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ जयदीप अहलावत, धर्मेंद्र, सिकंदर खेर समेत कई कलाकार हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें