यामी की ख्वाहिश
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में यामी ने कहा, 'जब मैंने आदित्य की फिल्म 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैंने उनसे कहा कि काश मैं लड़का होती। स्क्रिप्ट बहुत बढ़िया है। खासतौर पर फिल्म का मुख्य किरदार।' यामी ने यह भी कहा वह अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच सख्त सीमा रखती हैं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही हो, लेकिन रिश्ते की वजह से वे कोई फायदा नहीं चाहतीं।
यामी और आदित्य की लव स्टोरी
यामी और आदित्य की पहली मुलाकात फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी। साल 2021 में दोनों ने एक समारोह में शादी की। मई 2024 में उनके बेटे वेदविद का जन्म हुआ, जिससे उनके परिवार में खुशियां दोगुनी हो गईं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: पुलकित सम्राट के जन्मदिन पर पत्नी कृति खरबंदा ने लिखी दिल की बात, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें