मैं करीब 250 ऑडिशन्स में नकारा गया जिसके बाद मुझे अपना पहला ब्रेक टीवी प्रोग्राम हमसे हैं लाइफ से मिला और फिर सबकुछ बीता हुआ कल हो गया। डिप्रेशन के दौरान हमें सब्र रखने, उम्मीद बनाए रखने और लगातार कोशिश करते रहने की जरुरत होती है।
अभिनेता का कहना है कि सोशल मीडिया पर दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश में बहुत से लोग उदास हैं। सोशल मीडिया की लत और चिंता आज के दौर में तकरीबन सभी को प्रभावित करती है। हम लाइक, कमेंट और लाइम लाइट पाने के लिए बहुत सारी बेवकूफियां करते हैं।
यह लोगों को ना सिर्फ प्रतिदिन तनाव देता है बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी छति पहुंचाता है। कई बार तो लोग इन सभी चीजों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वह असल जिंदगी का आनंद उठाना ही भूल जाते हैं। आज फोन हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसलिए मुझे लगता है कि फोन के कारण हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए।
पढ़ें: रेखा ही नहीं इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रचाई गुपचुप शादी, एक ने तो कर लिया धर्म परिवर्तन