आशा भोसले , विशाल मिश्रा
- फोटो : amar ujala
फिल्म सांड की आंख के इस गाने के बारे में चर्चा करने पर विशाल कहते हैं, “जब हमने आशा जी के साथ ये गीत रिकॉर्ड किया तो ये मेरे लिए एक अलग ही एहसास बन गया। उन्होंने इतने लंबे समय के बाद एक फिल्म के लिए गाना गाया और इससे मुझे बहुत फर्क पड़ता है। उन्होंने मेरे लिए ये गाना गाया और ये मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है।”
विशाल का ये गाना इस बात का भी सबूत है कि कामयाबी के लिए लगातार कोशिश कितनी जरूरी है। वह कहते हैं, “मैंने सांड की आंख की पटकथा ढाई साल निर्देशक तुषार हीरानंदानी और लेखक जगदीप सिद्धू से सुनी थी। फिल्म की कहानी बहुत ही भावनात्मक है और ये मेरे मन को छू गई। मुझे एक ऐसा राग बनाना था जिसमें इसकी खासियत नजर आए। जैसे ही गाना तैयार हुआ मैं और गीतकार राज शेखर इसके लिए आशा जी को मनाने की जुगत सोचने लगे। हालांकि जब हमने आशा जी इसे सुनाया तो वह बहुत खुश हुईं।”
ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की शूटिंग शुरू