फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज गिल के नए गाने का पोस्टर जारी, इस दिन होगा रिलीज

Sun, 25 Jun 2023 05:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिलहाल पोस्टर को देखकर नवाज और शहनाज के फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहनाज गिल-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शहनाज गिल अपने नए गाने 'यार का सताया हुआ है' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने का आज पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि यह गाना बी प्राक के जोहराजबी एल्बम से है। इस गाने को लेकर दोनों सितारे काफी वक्त से सुर्खियों में थे, आज इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर यह साझा किया है।

विज्ञापन

Raghubir Yadav Birthday: दसवीं में फेल होने के बाद घर से भाग गए थे रघुबीर, फिर ऐसे बने 'पंचायत' के प्रधानजी

लिखा लाजवाब कैप्शन
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, मैं पागल हूं और बहुत पागल। पर यह भी बात है कि दिल सच्चा है। छीन तो लेता तुझको सरेआम मैं पर मसला ये है कि शौहर तेरा आदमी अच्छा है।' पोस्टर देखकर लग रहा है कि 'यार का सताया हुआ है' सैड सॉन्ग होने वाला है। दोनों के चेहरे पर उदासीनता नजर आ रही है। हालांकि, बीटीएस में दोनों डांस करते नजर आए थे। 
विज्ञापन

Rajesh Sharma: राजेश शर्मा ने की सलमान-अक्षय की जमकर तारीफ, बताया- 'खिलाड़ी' की किस बात से भर आई थीं आंखें
विज्ञापन

 
यूजर्स ने जताई खुशी
फिलहाल पोस्टर को देखकर नवाज और शहनाज के फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या पोस्टर है...मैं तो बहुत उत्साहित हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शहनाज गिल और नवाजुद्दीन दोनों का हम दिल से सम्मान करते हैं। यकीन है कि यह गाना कुछ खास ही होगा।' एक यूजर ने लिखा, 'नवाजुद्दीन के साथ शहनाज गिल...यह तो खुश होने वाली वजह है। हमें गाने का इंतजार है।'

इस दिन होगा रिलीज
बता दें कि यह गाना तीन जुलाई को रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज इस गाने में खुद से कई साल बड़े नवाज के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। नवाजुद्दीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अवनीत कौर भी नजर आई हैं। 'टीकू वेड्स शेरू' को कंगना रणौत ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Tamannaah Bhatia: होटल से चीजें चुराने वाले सवाल पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- चुराया नहीं इतने का खरीदा बाथरोब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें