बीटीएस ग्रुप आर्मी आज दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गया है। दर्शक भी इस बैंड के दीवान है, खासकर बच्चों में बीटीएस आर्मी ने अपनी बेहद अलग पहचान बनाई है। पिछले दिनों बीटीएस ग्रुप आर्मी ने रैपर बादशाह पर ग्रुप के सदस्यों का अपमान करने का आरोप लगाया है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ के गाने ‘इस्सा वाइब’ को सुनकर कोरियन बैंड बीटीएस के फैंस रैपर बादशाह पर भड़क गए हैं। अब काफी समय के बाद बादशाह से इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि रैपर ने क्या कहा है।
बादशाह के गाने ‘इस्सा वाइब’ को लेकर हुई आलोचना
बादशाह ने बीटीएस पर किया पलटवार
बादशाह ने अब आखिरकार इस पर प्रतिक्रिया दी है और अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में इसे स्पष्ट भी किया है। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा प्लेलिस्ट में बैड बन्नी बीटीएस ' बीबर। इसके साथ ही उन्होंने एक कान की इमोजी भी अटैच की, जिसका मतलब था कि गाने को दोबारा और ध्यान से सुनने की जरूरत है। बादशाह के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि रैपर ने बिना किसी झगड़े और बहस के अपना पक्ष रखा और बीटीएस आर्मी को बहुत प्यार से जवाब दिया।
गाने को दोबारा सुनने की दी हिदायत
आपको बता दें कि बीटीएस एक दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड है, जिसे 2010 में बनाया गया था। इसमें जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जुंगकुक शामिल हैं। फिलहाल, इन दिनों बीटीएस मेंबर्स बतौर टीम ब्रेक पर हैं। जिन और जे-होप साउथ कोरियाई सशस्त्र बलों में अनिवार्य सैन्य सेवा दे रहे हैं।