फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने निकली सुपरहीरो प्रिया, रिलीज हुई 'प्रिया की शक्ति' की तीसरी सीरीज

Thu, 28 Nov 2019 07:10 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Priya and the Lost Girls - फोटो : amar ujala, mumbai
मशहूर लेखिका दीप्ति मेहता महिला सुपरहीरो पर आधारित कॉमिक्स 'प्रिया की शक्ति' की नई सीरीज के साथ वापस आ चुकी हैं। बलात्कार और एसिड अटैक के खिलाफ आवाज उठा चुकीं प्रिया इस बार लड़कियों और औरतों के लिए यौन तस्करी के खिलाफ लड़ रही हैं। यह कॉमिक सीरीज इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
Priya and the Lost Girls - फोटो : amar ujala, mumbai
निर्भया कांड पर पहला सीजन
प्रिया की शक्ति इस तरह की पहली कॉमिक्स है जो निर्भया कांड के दो साल बाद सामने आई थी। पहले सीजन में बहादुर लड़की और गैंग रेप पीड़िता प्रिया आवाज उठाती है तो वहीं दूसरे सीजन में एसिड अटैक के खिलाफ लड़ने के लिए वापसी करती है। इस सीजन में गैंग रेप पीड़िताओं की परिस्थितियों, परिवार और समाज के रवैये को दर्शाया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 4
Priya and the Lost Girls - फोटो : amar ujala, mumbai

नए सीजन की कहानी
अपने नए कॉमिक्स 'प्रिया एंड द लॉस्ट गर्ल्स' में वह अपने गांव लौटती है, जहां वह देखती है कि गांव में बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को छोड़कर और कोई भी नहीं है। उसकी बहन समेत गांव की सभी लड़कियां लापता हैं। उसे पता चलता है कि सभी को पाताल के एक वेश्यालय में ले जाया गया है जहां राहु नामक एक राक्षस शासित करता है। वह महिलाओं को फंसाकर और उनके डर से अपनी शक्ति हासिल करता है। 

विज्ञापन

4 of 4
Priya and the Lost Girls - फोटो : amar ujala, mumbai
कलाकार के रूप में बड़ी जिम्मेदारी
कॉमिक्स की लेखिका दीप्ति मेहता के अनुसार, 'विकसित देशों के लोगों को लगता है कि यौन तस्करी किसी दूसरी दुनिया का मुद्दा है। वह यह नहीं समझते हैं कि यह सब उन्हीं के इर्द-गिर्द हो रहा है। यह एक वैश्विक उद्योग है जो काफी पैसा कमा रहा है। यह कहानी कोलकाता और मुंबई के रेड-लाइट जगहों के वेश्यालयों से जुड़ी खोजबीन पर आधारित है।'

Video: सेल्फी लेते वक्त करीब आने की कोशिश करने लगा फैन, सारा अली खान का था ऐसा रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें