फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape With Folk Singer: लोक गायिका से रेप के बाद गहने चुराकर भागा वैन रिक्शा चालक, गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 11:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता में एक महिला लोक गायिका ने वैन रिक्शा चालक पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शियाकत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में एक वैन रिक्शा चालक द्वारा एक महिला लोक गायिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को उल्टाडांगा पुलिस थाने में महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था। महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना 12 जुलाई की दोपहर को हुई, जब दक्षिणी की रहने वाली पीड़िता कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए उधर से गुजर रही थी। उसी समय बारिश होने के कारण वह  एक शेड के नीचे रूक गई। तभी आरोपी ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और महिला को पास के एक बाड़े में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला लोक गायिका के पहने हुए सोने के गहने और उसका सारा सामान भी छीन लिया और भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला दो दिनों से बीमार थी और इस घटना के बाद घर पर ही थी। शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदार के साथ उल्टाडांगा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले के साथ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें