फिल्म 'बॉस' में नए वर्जन में डाला गया एक पुराना गाना आते ही धूम मचाने लगा है। सोशल मीडिया पर गाने के खूब चर्चे हो रहे हैं। यूट्यूब पर गाने को जमकर सर्च किया जा रहा है।
लोग ये देखना चाह रहे हैं कि गाने के द्वारा सोनाक्षी श्रीदेवी को कितनी टक्कर दे पाई हैं। गौरतलब है कि कुर्बानी फिल्म का गाना "हर किसी को नहीं मिलता" काफी सुपरहिट रहा था। उससे भी ज्यादा चर्चा हुई थी रूप की रानी श्रीदेवी की जिसमें वह बला सी खूबसूरत लगीं थीं।
जैसे ही 'बॉस' में इस गाने के न्यू वर्जन का पता चला है वैसे ही इसकी खोज तेजी से शुरू हो गई है। पुराने गाने में लाल और सफेद रंग की साड़ी में श्रीदेवी को बहुत बहुत पसंद किया गया था।
इस बार सोनाक्षी को भी लाल साड़ी में ही दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर श्री और सोना के कंपेरिजन पर कमेंट्स का आदान-प्रदान भी तेजी पकड़ रहा है। अब देखना ये है कि क्या सोनाक्षी श्रीदेवी से आगे निकल पाती हैं या फिसड्डी साबित होती हैं।