फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: अजय देवगन बनकर छाए सुनील ग्रोवर, कॉमेडियन का अंदाज देख फैंस के उड़े होश; देखें वीडियो

Sat, 26 Sep 2026 03:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। वे आमिर खान, सलमान खान और कादर खान जैसे बड़े सितारों की मिमिक्री कर चुके हैं। अब सामने आए एक वीडियो में वे हूबहू अजय देवगन की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख फैंस के भी होश उड़ गए हैं। 
विज्ञापन
अजय देवगन, सुनील ग्रोवर और जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें दृश्यम 3 से अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और निर्देशक अभिषेक पाठक जैसे कलाकार शामिल होंगे। अब मेकर्स ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन


अजय देवगन बनकर छाए सुनील ग्रोवर 
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर किए गए एक प्रमोशनल वीडियो में सुनील ग्रोवर अजय देवगन के लुक में नजर आए। वीडियो में सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन की तरह कपड़े पहने और उनकी आवाज की भी हूबहू नकल की।

इतना ही नहीं, उन्होंने अजय देवगन के मशहूर 'सिंघम' पोज को भी दोहराया। वह शो के सीजन 5 के प्रीमियर के बारे में बात करते हुए बिल्कुल अजय देवगन के अंदाज में नजर आए। उनका यह अंदाज इतना शानदार था कि वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान इस पर चला गया।
विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के उड़े होश
वीडियो पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'हाथों हाथ 'गोलमाल 5' का भी प्रमोशन कर दिया।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या सुनील ग्रोवर शेपशिफ्टर हैं?'

एक और यूजर ने सुनील की तारीफ करते हुए लिखा, 'यार, ये ओरिजिनल से भी ओरिजिनल है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा, 'ये पहला कॉमेडियन होगा, जिसके सामने रियल वाला एक्टर भी अनकंफर्टेबल फील करता होगा।'

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन'?
  • 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में पिछली फिल्मों की ज्यादातर स्टारकास्ट एक बार फिर नजर आएगी।
  • तब्बू एक बार फिर अपनी अहम भूमिका निभाएंगी, जबकि अजय देवगन मुख्य किरदार में लौटेंगे।
  • प्रकाश राज भी इस बार टीम का हिस्सा हैं और माना जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी महत्वपूर्ण होगा।
  • इसके अलावा श्रिया सरन और रजत कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
  • 'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 
  • 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

ये भी पढ़ें- संजय मिश्रा: अदाकारी के बाद संजय मिश्रा ने थामी कलम; सिनेमा के अनुभवों को दिया किताब का रूप, कब होगी लॉन्च?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें