फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव राठी: क्यों नहीं रिलीज हो रही सलमान की फिल्म 'मातृभूमि'? यूट्यूबर ने किया दावा, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 12 Oct 2026 11:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhruv Rathee: हिरासत से रिहा किए जाने के बाद ध्रुव राठी ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर सरकार पर एक इल्जाम लगाया है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
सलमान खान, ध्रुव राठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर ध्रुव राठी 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के कारण सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज पर असर पड़ रहा है। राठी का दावा है कि फिल्म की दोबारा शूटिंग इसलिए की गई क्योंकि सरकार नहीं चाहती थी कि फिल्म बनाने वाले चीन को नकारात्मक रूप में दिखाएं।
विज्ञापन
Trending Videos

'बैटल ऑफ गलवान' का गाना 'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म को लेकर क्या हैं ध्रुव राठी के इल्जाम?
बीते कल दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म पर बात करते हुए राठी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म के बारे में बात करते हुए राठी ने कहा 'सलमान खान की एक फिल्म आ रही थी, जिसमें चीन के खिलाफ कुछ बातें थीं। सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह उस फिल्म को रिलीज होने दे। सलमान खान की फिल्म की पूरी रीशूटिंग करवाई गई और कहा गया, 'नहीं, नहीं, इसे चीन के पक्ष में बनाओ। हम उनके इतने खिलाफ नहीं जा सकते।''

ध्रुव राठी - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
राठी की बातों ने एक्स पर बहस छेड़ दी है। यूजर्स ने फिल्म में किए गए कथित बदलावों पर अपनी राय रखी है। इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मतलब उन्होंने हमारे जवान भी मार दिए और हम चीन का जिक्र भी नहीं कर सकते।' एक और यूजर ने राठी की बात से सहमति जताते हुए लिखा, 'असल में यही मसला था, इसलिए सलमान खान की इस फिल्म में दिलचस्पी खत्म हो गई।' सलमान खान के एक फैन पेज ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'खैर, भले ही सलमान खान ने कुछ न कहा हो, मगर कम से कम ध्रुव राठी ने मातृभूमि फिल्म के बारे में सही बात कही है।'




'मातृभूमि' के बारे में जानकारी
  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की घोषणा पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से की गई थी।
  • यह फिल्म 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
  • खबरों के मुताबिक, इस वॉर ड्रामा फिल्म को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' मिल गया है।
  • बताया जाता है कि अब इसकी रिलीज से जुड़ी एक बाधा दूर हो गई है। अगर आगे की मंजूरी मिल जाती है, तो यह फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में आ सकती है।
विज्ञापन

ध्रुव राठी - फोटो : AI
हिरासत में लिए गए थे राठी
बता दें कि दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रस्तावित 'जंतर-मंतर 2.0' विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले, शनिवार 10 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस ने राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया था। गुरुग्राम पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रविवार 11 अक्टूबर को तड़के करीब 3 बजे रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें