मोना ने क्यों कहा था- 'बात मत कर'?
गौरव ने आगे बताया कि जब उन्होंने फिल्म से जुड़ा अपना दाढ़ी वाला फोटो दिखाया, तो मोना ने तुरंत कहा, ‘तुमने NDA साइन किया है, तुम इसके बारे में बात नहीं कर सकते।’ तब मुझे याद आया कि हां, ये बात तो सही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वो मुझसे छोटी है, लेकिन बहुत प्रोफेशनल है और मुझसे ज्यादा काम कर चुकी है। उसने मुझे साफ कहा- ‘बात मत कर।’
बता दें कि फिल्मों में एनडीए एक तरह का एग्रीमेंट होता है, जिसके तहत आप अपने रोल, फिल्म या फिल्म से जुड़ी कोई भी गोपनीय बातें शेयर नहीं कर सकते।