सलमान का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। साथी कलाकारों के साथ मजाक और तंज कसना भी वह हमेशा से करते आए हैं।
एक बार फिर वह सोनाक्षी सिन्हा को रूलाने और कैटरीना से माफी मांगने के अलावा 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर साफ-सफाई के नियम जारी करने के कारण चर्चाओं में हैं।
हिट एंड रन मामला हो या चिंकारा-शिकार का मामला, दोनों ही अपराधों के साबित हो जाने पर सजा तय है। दुसरी तरफ अपनी दबंग छवि के कारण भी सलमान की प्रेमिकाएं हमेशा से उनसे दूर जारी रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान में साथ देना हो या ह्यूमन बिंग कैम्पेन के माध्यम से समाज सेवा की बात करनी हो वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
अर्पिता-आयुष की शादी के बाद उनकी शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। जिसे वह कुछ दिनों अपने कामों से झुठला देते हैं। ऐसे में यह समझ नहीं आता कि आखिर वह चाहते क्या हैं?