फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और आलिया करेंगे 'हाईवे' पर 'शुद्ध देसी रोमांस'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म फाइडिंग फैनी के डाइरेक्टर होमी अदजानिया बना रहे हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की एपिक लवस्टोरी होगी। आलिया भट्ट और सुशांत दोनों ही फिलहाल अपने करियर में काफी बेहतरीन पारी खेल रहे हैं।

आलिया ने जहां अब तक तीन हिट फिल्में दी हैं, वहीं सुशांत भी 'काई पो छे' और 'शुद्ध देसी रोमांस' के जरीए अपनी काबिलियत जाहिर कर चुके हैं।

इन दोनों को पर्दे पर साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। इनके चाहने वालों के लिए यह एक अच्छी सरप्राइज होगी। बहरहाल, दोनों ही सितारे अभी अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं। जहां सुशांत पीके और व्योमकेश बख्सी में व्यस्त हैं, वहीं आलिया 'शानदार' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

कौन ले जाएगा 'डॉली की डोली'

सोनम कपूर की डॉली की डोली का पहला लुक जल्द रिलीज़ होगा। फिलहाल उनकी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया है। पोस्टर में तीन मज़बूत हाथ सोनम की दीवानगी में पागल दिख रहे हैं।

सबने टैटू गुदवा रखा है डॉली मेरी है। कहीं भी सोनम नहीं दिखीं और अंत में ये वादा भी किया गया है कि फिल्म का पहला टीज़र जल्द दर्शकों के बीच होगा। डॉली की डोली में सोनम कपूर वापस अपने चुलबुले अवतार में दिखने वाली हैं।

फिल्म को अरबाज़ खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को सलमान खान के भाई और एक्टर आयरेक्टर अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सोनम के साथ राजकुमार राव और पुलकित सम्राट नजर आएंगे। वहीं अभिनेता सैफ अली खान फिल्म में कैमियो रोल में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें