फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा नहीं छोड़ रहा है दीपिका का अतीत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने पहले दिन से साफ कर रखा है कि उनकी निजी और व्यावसायिक जिंदगी का कोई मेल नहीं है। यही कारण है कि निजी जिंदगी के रसीले किस्सों के बावजूद उनका कैरियर लगातार ऊंचाई का ग्राफ लिए हुए है।
विज्ञापन


अपने इसी ग्राफ को बनाए रखने के लिए इन दिनों दीपिका दक्षिणी फ्रांस में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग तो कर रही हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो दीपिका रणबीर से दूरी भी बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले दोनों के बीच प्यार और ब्रेक-अप के बाद थोड़ा तनाव हमेशा बरकरार था, मगर दीपिका ने उसे कैरियर से दूर रखा और इस कपूर बॉय के साथ फिल्मों में काम करती रहीं।

अलग हो चुके हैं रणबीर-दीपिका

सब जानते हैं कि रणबीर-दीपिका भले ही एक-दूसरे से अलग होकर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं मगर जब वे साथ होते हैं तो गॉसिप की गुंजाइश बन ही जाती है। लेकिन दीपिका के नजदीकियों की मानें तो यह सुंदरी इस बात को लेकर खासी सजग है कि रणबीर के साथ उनकी किसी तरह की उल्टी-सीधी बात मीडिया में आए।

पिछली बीर रणबीर-दीपिका ने निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में साथ काम किया था और दोनों के बारे जो गॉसिप छप रही थीं, उससे रणबीर की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ असहज हो उठी थीं। कई बार वह सैट पर पहुंच जाया करती थीं। जबकि यह बात किसी से छुपी नहीं है कि दीपिका और कैटरीना के रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

कैटरीना को भी टेंशन

सूत्रों के अनुसार दीपिका नहीं चाहतीं कि इस बार भी इस तरह की बातें हो और कैटरीना को फ्रांस आना पड़े। हालांकि पिछले दिनों खबर थी कि अपनी फिल्म ‘बैंग बैंग’ का प्रमोशन शुरू होने से पहले कैटरीना एक बार फ्रांस जा सकती हैं, ताकि रणबीर से मुलाकात कर सकें।

सूत्रों का कहना है कि ‘तमाशा’ में काम करने के लिए दोनों सितारे सिर्फ इम्तियाज अली से अपने अच्छे संबंधों के कारण तैयार हुए हैं। रणबीर ने फिल्म रॉकस्टार में और दीपिका ने फिल्म लव आजकल में इस डायरेक्टर साथ काम किया था। वैसे इम्तियाज जानते थे कि इन दोनों को अगर वह एक साथ लेंगे तो उनसे काम करा पाना आसान नहीं होगा क्योंकि उनका अतीत बार-बार सामने आ सकता है। हालांकि दोनों प्रोफेशनल ऐक्टर हैं।

विज्ञापन

कैटरीना भी चाहती थीं यह फिल्‍म

वैसे इस फिल्म को पाने के लिए कैटरीना कैफ ने भी काफी कोशिश की थी, मगर इम्तियाज ने पर्दे पर रणबीर के साथ दीपिका की जोड़ी बनाई। इससे कैटरीना को निराशा हुई।खैर, फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दक्षिण फ्रांस के शहर कॉर्सिका में हो रही इस शूटिंग का पहला हिस्सा खत्म होने को है।

चूंकि अभी तक फुटबॉल का वर्ल्ड कप चल रहा था और रणबीर इस खेल के दीवाने हैं तो उनका ज्यादातर ध्यान वहीं रहता था। दीपिका भी अपने आप में व्यस्त रहती थीं। शूटिंग के बाद शॉपिंग करती थीं। अब विश्व कप खत्म होने के बाद रणबीर के पास वक्त होगा। ऐसे में क्या दीपिका के साथ वह कुछ नजदीक आएंगे? वैसे दीपिका अब अपनी जिंदगी में रणबीर को लेकर किसी तरह का ‘तमाशा’ नहीं चाहती हैं। वह अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना चाहती हैं। वह नहीं चाहतीं कि उन्हें कोई अनप्रोफेशनल कहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें