फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर को देखने के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के विवादास्पद जीवन पर बनने जा रही फिल्म फिलहाल लटक गई है। एकता कपूर ने फिल्म निर्माण के अधिकार खरीदे हैं और कुणाल देशमुख इसे डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इमरान हाशमी को फिल्म में अजहर के रोल में लेने की बात हुई है। परंतु जानकारों के अनुसार फिलहाल फिल्म को लेकर सारा काम रुका हुआ है। सूत्रों के अनुसार स्क्रिप्ट को लेकर भी राइटर रजत अरोड़ा और डायरेक्टर कुणाल देशमुख के बीच कुछ मतभेद हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

अजहर पर है और रिसर्च की जरूरत

बताया जाता है कि फिल्म के लिए काफी रिसर्च की जरूरत है, जो कि कछुए की चाल से चल रहा है। बताया जाता है कि रिसर्च को लेकर रजत और कुणाल के बीच कई बार विवाद भी हुआ है। वैसे कुणाल ने मीडिया में कहा है कि फिलहाल वह अपनी फिल्म ‘राजा नटवरलाल’ को पूरा करने में व्यस्त हैं और अजहर वाली फिल्म पर उनका कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

एकता कपूर ने तय कर दीं डेडलाइन

हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुणाल से नाराज निर्माता एकता कपूर ने एक डेडलाइन तय कर दी है और उनसे कहा है कि इस तारीख तक काम शुरू हो जाना चाहिए। उधर, कुणाल का कहना है कि जब ‘राजा नटवरलाल’ पूरी हो जाएगी तब वह एकता से मिल कर फिल्म के विषय में खुद बात करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें