फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: जन्मदिन के बाद क्यों ट्रोल हो रहे बिग बी? वायरल हो रहा वीडियो; हाथ मिलाने से किया इंकार

Mon, 12 Oct 2026 09:33 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Viral Video: अपने जन्मदिन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस का अभिवादन किया। इस मौके पर कुछ ऐसा हुआ जिस पर यूजर्स की राय बंटी हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
आमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुंबई के जुहू में मौजूद उनके घर 'जलसा' के बाहर फैंस की भीड़ जमा हुई, ताकि वे अभिनेता की एक झलक पा सकें। अपने जन्मदिन पर अमिताभ ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। वह अपने घर से बाहर आए और अपने फैंस से मिले। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन मरून कुर्ते में घर के बाहर आए हैं। वह अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं। इस दौरान एक बच्चा उनसे मिलने के लिए आगे बढ़ता है। मगर वहां मौजूद गार्ड उसे रोक लेते हैं। इसके बाद एक लड़की अमिताभ के साथ हाथ मिलाना चाहती है। मगर अभिनेता उससे हाथ नहीं मिलाते हैं।
 

बिग बॉस 20: कौन हैं नकुल ढुल? सलमान के शो में वाइल्डकार्ड से हुई एंट्री; जानें क्यों हुई आलोचना

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स की बंटी राय
अमिताभ बच्चन के इस रवैये पर यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अमिताभ बच्चन ने सही किया है। जबकि कुछ ने फैंस से हाथ ना मिलाने के लिए उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा 'यह पागलपन है। उन्हें चोट लगी है। कोई इतना मतलबी कैसे हो सकता है कि वह सम्मानित अभिनेता से हाथ मिलाए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'जबरदस्ती कौन हाथ मिलाता है।' एक तीसरे यूजर ने कहा 'जया बच्चन के साथ रहने का नतीजा।' चौथे यूजर ने लिखा 'ये दोनों मियां-बीवी एक ही तरह के हैं। बस तरीका अलग-अलग है।'




4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी लिव
कितने वर्षों से जारी मिलने की परंपरा?
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले लगभग 40 वर्षों से रविवार को अपने घर के बाहर अपने फैंस से मिलने आते हैं। वह अपने जन्मदिन पर भी अपने फैंस से मिलने घर से बाहर निकलते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुआ अमिताभ का जन्म?
  • 11 अक्तूबर 1942 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्में अमिताभ को प्यार से बिग बी कहा जाता है।
  • बॉलीवुड के 'शहंशाह' कहे जाने वाले बच्चन ने भारतीय मनोरंजन जगत में पांच दशकों से भी लंबा करियर बनाया है।
  • उन्होंने कई फिल्मों में काम करने के साथ टीवी पर भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें