फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधी के बाद अब भोजपुरी सीख रहे हैं आमिर

Wed, 03 Apr 2013 12:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान अपना हर काम एकदम परफेक्ट तरीके से करते हैं। राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'पीके' के लिए जब उन्हें कुछ सीन में भोजपुरी बोलनी थी तो इसके लिए आमिर ने भोजपुरी सीखने की क्लास ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


आमिर खान पिछले चार महीने से भोजपुरी भाषा सीख रहे हैं। इस फिल्म में आमिर जो किरदार निभा रहे हैं उसके लिए भोजपुरी भाषा को बोलना आना जरूरी था। फिर क्या आमिर ने इसके लिए समय निकाल कर भोजपुरी भाषा सीखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भोजपुरी के पहले आमिर ने 'लगान' फिल्म के लिए अवधी भी सीखी थी। फिल्म में उनके ज्यादातर डॉयलॉग अवधि भाषा में थे।

इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में हो रही है। यह फिल्म इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें