फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आशिकी 2' के पोस्टर में छिपी लड़की आखिर है कौन?

Tue, 16 Apr 2013 11:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'आशिकी' फिल्म की तरह 'आशिकी 2' का पोस्टर भी डिजाइन किया है। बारिश में भीग रहे फिल्म के नायक और नायिका अपना चेहरा कोट में छिपाए हुए हैं।
विज्ञापन


अब यह बहस तेज हो गयी है कि कोट के पीछे छिपी लड़की आखिर है कौन। क्योंकि इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह लड़की फिल्म की नायिका नहीं है।

मोहित सूरी के लिए भाग्यशाली रही और 'आशिकी 2' के पोस्टर के लिए तस्वीर खिंचवाने वाली स्माइली सूरी को बहुत कम लोग जानते हैं।

संगीत आधारित इस रूमानी फिल्म में हालांकि श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन फिल्म के कई पोस्टरों में स्माइली सूरी का भी इस्तेमाल किया गया है।

स्माइली ने अपने भाई मोहित के निर्देशन मे अपनी पहली फिल्म 'कलियुग' में काम किया था। यह फिल्म अश्लील उद्योग पर आधारित थी। फिल्म सफल रहने के साथ खूब कमाई भी की थी।

स्माइली ने आईएएनएस को बताया, "हां, मैं ही हूं पोस्टर में। जब मोहित ने फिल्म बनाने का निर्णय लिया तो उसके पास कोई चेहरा नहीं था। लिहाजा, उन्होंने मुझसे पोस्टर के लिए तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया।"
विज्ञापन


स्माइली बोलीं, "पोस्टर में जो लड़की कपड़े में नजर आ रही है वह मेरी तस्वीर है। 'आशिकी' के पहले संस्करण बनाने वाले महेश भट्ट भी चाहते थे कि 'आशिकी 2' के पोस्टर भी मूल फिल्म 'आशिकी' की तरह दिखे।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने जैकेट के तले तस्वीर खिंचवाने के लिए अनुरोध किया।"

उन्होंने कहा, "साड़ी में दिखने वाली लड़की मैं नहीं हूं। वह श्रद्धा की तस्वीर है। मोहित मुझे भाग्यशाली ताबीज समझते हैं। इसलिए मैंने उनसे कभी 'ना' नहीं कहा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें