फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन बनेगी सलमान की दुल्हन!

Tue, 09 Jul 2013 09:10 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान की नई गर्लफ्रेंड के बारे में खूब कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी कथित नई गर्लफ्रेंड रोमानियाई बाला उलिया वंतुर है।
विज्ञापन


जिसके बारे में तो यहां तक कहा जा रहा है कि वे शादीशुदा हैं। इसके बाद अब चर्चा ये भी है कि सलमान का दिल अब कुंवारी कुड़ियों पर नहीं बल्कि मैरिड महिलाओं पर आ रहा है।

इस चर्चा के बीच अमर उजाला ने एक पोल के जरिए सलमान के प्रशंसकों से जानना चाहा कि उनकी नजर में कौन हो सकता है सलमान खान का सही जीवन साथी?

इस पोल में कैटरीना कैफ, जरीन खान, प्रियंका चोपड़ा के साथ ही किसी नई अभिनेत्री का ऑप्शन दिया गया था। आपको जानकर ताज्जुब होगा सलमान के सही जीवनसाथी का चुनाव करने के लिए तकरीबन 5195 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें से 2675 लोगों ने कैटरीना कैफ को सलमान के सही जीवनसाथी के रूप में वोट दिया। वहीं 1413 लोगों के मुताबिक सलमान की गर्लफ्रेंड कोई नई अभिनेत्री होनी चाहिए।

जबकि 717 लोगों ने जरीन खान को सलमान का सही जीवनसाथी माना। 390 लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को वोट दिया।

इस पूरे पोल का नतीजा निकला की सलमान की सही जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ मैच करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें