चंड़ीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं ईशा
बादशाह जहां म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वहीं उनकी दुल्हनिया ईशा रिखी का सिक्का अभिनय की दुनिया में चलता है। वे मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूलिंग चंडीगढ़ से ही हुई है। वहीं, से पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की। 12वीं क्लास में ईशा ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पंजाबी पंजाबी फिल्मों से करियर की शुरुआत की।
चर्चित पंजाबी फिल्मों में कर चुकी हैं काम
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ईशा रिखी बड़ा नाम हैं। उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' (2013) से अपने करियर की शुरुआत की थी। ईशा पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल के साथ 'हैप्पी गो लकी' (2014) में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य चर्चित पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
रैपर बादशाह ने की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@poonamrikhi6
अक्षय कुमार के साथ कर चुकी हैं काम!
ईशा रिखी मॉडल भी हैं। फिल्मों के अलावा वे कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। ईशा अक्षय कुमार और सोनम कपूर के साथ विज्ञापन कर चुकी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी वे एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।
एक-दूजे को पहनाया वरमाला, सादगी से हुई शादी
बादशाह और ईशा रिखी की शादी की फोटोज पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई हैं, जो ईशा की मां का अकाउंट है। बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है। वायरल तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए। वहीं, ईशा लाल रंग के शादी के जोड़े में हैं।